उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की मेधावी एवं गौरवशाली पूर्व छात्रा, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही तथा राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर मनस्वी अग्रवाल ने अपने बहुआयामी उत्कृष्ट प्रदर्शन से मेवाड़ एवं राजस्थान का नाम वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया है। उनकी उपलब्धियाँ विद्यालय परिवार एवं समस्त प्रदेश के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं।
डीपीएस, उदयपुर से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा (बायोलॉजी एवं मैथेमेटिक्स विषय) पूर्ण करने वाली मनस्वी विद्यालयीन जीवन से ही अध्ययन, खेल एवं साहसिक गतिविधियों में अग्रणी रही हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उन्होंने 12 दिसम्बर 2025 को अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउंट विन्सन मैसिफ (4892 मीटर) पर तिरंगा फहराकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला बनने का गौरव अर्जित किया। इसके पश्चात 22 जनवरी 2026 को दक्षिण अमेरिका की सर्वोच्च चोटी माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) पर सफल आरोहण कर वे राजस्थान की दूसरी महिला बनीं। साथ ही उन्होंने माउंट एल्ब्रुस (यूरोप) एवं माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) पर भी विजय प्राप्त कर मात्र पाँच महीनों में चार महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर सफलता का अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया।
मनस्वी ने राइफल शूटिंग एवं हॉर्स राइडिंग का प्रशिक्षण डीपीएस, उदयपुर से प्राप्त किया। कोविड काल में प्रो-वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यालय की आधुनिक शूटिंग रेंज उनके अभ्यास हेतु उपलब्ध कराई गई, जिससे उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनस्वी एवं उनके अभिभावकों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय परिवार एवं श्री गोविंद अग्रवाल के सतत संरक्षण को दिया है।
मनस्वी राष्ट्रीय स्तर की 10 मीटर राइफल (प्ैैथ्) शूटर हैं तथा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं राजस्थान राइफल एसोसिएशन से संबद्ध हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं भारतीय टीम चयन ट्रायल्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हॉर्स राइडिंग (एंड्यूरेंस 60 किमी) में भी वे राज्य स्तर पर कांस्य पदक अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु चयनित हुईं।
प्रो-वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया, उप-प्राचार्य राजेश धाभाई तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती वरूश्री बनर्जी ने मनस्वी को ऐतिहासिक उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।
Udaipur
डीपीएस, उदयपुर की छात्रा मनस्वी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से बढ़ाया मेवाड़ का गौरव
Related stories
Lenskart Launches ‘Drishti Ki Daud’, Turning Everyday Steps into a Nationwide Movement for Better Vision
National, : Lenskart is donating up to four pairs of glasses when you complete a minimum of 20,000 steps on t…
World’s First Ph.D on Economy of Temple Awarded to Dimpy Suhalka
Mohanlal Sukhadia University has awarded the Ph.D degree to Dimpy Suhalka for her research on “Economies of T…
RCM Celebrates Naari Shakti, Women’s Achievement, and Self-Reliance
Special Women's Academy 2026, held under the theme 'Har Naari Samman Ki Adhikari,' brought honour and inspira…
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…