राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाली में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9 की कुल 31 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षा से जोड़े रखना है। यह योजना दूर - दराज से आने वाली छात्राओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान श्री दुष्यंत कुमार नागदा ने बताया कि यह साइकिल वितरण राज्य सरकार के निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा अंबेडकर मंडल अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह दिगपाल, मंडल महामंत्री श्री मनीष चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश वैष्णव, समाजसेवी प्रमोद वर्मा, पुष्कर कुमावत एवं स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे। उप प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता सामोता  द्वारा किया गया।