बालिका दिवस एवं राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान एवं अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया 
भारत विकास परिषद  सुभाष शाखा के द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय सुंदरवास में  बालिका एवं राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया    इसके तहत विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का उप्पर्णा एवं नारियल के द्वारा सम्मान किया गया  प्रांतीय नशा एवं जल डॉक्टर  पीसी जैन ने नशा मुक्त करने  का संकल्प  दिलाने के उपरांत अपने उद्बोधन  में  कहा कि  हम सबको जल संचय करना है एवं नशे का विरोध करना है शाखा अध्यक्ष रंजीत लाल जैन  ने कहा कि सभी बालिकाओं को जीवन में कुछ बनने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए शाखा सचिव शोभा लाल जी 
दशोरा  ने बताया कि बालिकाओं को आगे बढ़कर अपनी आत्मरक्षा करनी चाहिए कार्यक्रम संयोजक  रेखा धाकड़ ने बालिका दिवस एवं महिला दिवस के  महत्व के बारे में बताया  लोकेश धाकड़ ने बताया की मित्रता अच्छे व्यक्ति से ही करनी चाहिए बालिका दिवस के तहत दसवीं कक्षा में उत्कर्ष परिणाम लाने वाली दो बालिकाओं दिव्या गमेती एवं प्रिया कुमारी का प्रशस्ति पत्र और मोमेंट से सम्मान किया गया कार्यक्रम में धन्यवाद शाखा कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह जी बाबेल ने किया  कार्यक्रम का संचालन किरण पोखरना ने किया।
प्रिंसिपल रचना द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।