उदयपुर। महिला समृद्धि बैंक की भुवाणा शाखा का स्थापना दिवस पर आयोजित ग्राहक सम्मेलन बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन के सान्निध्य में धूमधाम से मनाया गया।

बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन ने बताया कि बैंक की भुवाणा शाखा ने दो वर्षों में ही ग्राहकों को ऐसी सुविधायें उपलब्ध कराई है कि ग्राहकों ने इस शाखा को अपनी आवश्यकता बना लिया है। भुवाणा शाखा स्थापना के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर शाखा द्वारा ग्राहक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें ग्राहकों से बैंकिंग सुविधाओं हेतु सुझाव मांगे गये। ग्राहकों ने शाखा की प्रगति एवं कार्यशैली पर प्रसन्नता व्यक्त की।

अध्यक्षा डाॅ. जैन ने बताया कि वर्तमान में शाखा की जमाऐं 130 लाख एवं 286 लाख के ऋण बकाया है। जिससे शाखा रेकर्ड 220 प्रतिशत सीडी रेश्यों के साथ लाभ में है। ग्राहकों हेतु डिजिटल सुविधाओं को सबसे पहले प्रारम्भ करने वाला यह बैंक पूरे भारत में प्रथम महिला बैंक है एवं ग्राहकंों की त्वरित सेवा एवं बैंकिंग कार्य में राजस्थान में अपना नाम रोशन करने वाला महिला समृद्धि बैंक सहकारिता में एक मील के पत्थर के समान अपने कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है।

शाखा प्रबंधक अंजना चिŸाोड़ा ने बताया कि वर्ष भर में खातों में अच्छा लेनदेन करने वाले उŸाम ग्राहकों गजेन्द्र भण्डारी, राजेश जैन एवं कृष्णा आंचल सुहालका को बैंक अध्यक्षा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संचालक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैंक अध्यक्षा डाॅ. किरण जैन, उपाध्यक्ष विमला मूंदड़ा, मुख्य कार्यकारी विनोद चपलोत, निदेशक मीनाक्षी श्रीमाली, सुभाषिनी शर्मा, सुशीला मांडावत, शाखा प्रबंधक अंजना चिŸाौड़ा, दीपिका जैन, मोहनलाल नागदा एवं अन्य ग्राहक उपस्थित थे।