उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा युवा कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद एवं विद्युत समिति अध्यक्ष स्वर्गीय हेमंत बोहरा के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हेमंत बोहरा अल्प आयु में ही समर्पण, सेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक बन गए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान उसकी निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण से होती है, और हेमंत ने इसी भावना के साथ निरंतर कार्य करते हुए लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। जनसेवा को उन्होंने केवल दायित्व नहीं, बल्कि पवित्र संकल्प माना और जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी।
शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि स्व. हेमंत जी अत्यंत मिलनसार, कर्मठ एवं पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका हमारे बीच से अचानक चले जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज हित में किए गए कार्य ही किसी भी नेता की वास्तविक पूंजी होते हैं और हेमंत जी ने सेवा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि हेमंत बोहरा ने हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड पार्षद एवं विद्युत समिति अध्यक्ष के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के माध्यम से उन्होंने आमजन का विश्वास अर्जित किया और क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए पूर्व महापौर एवं जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने कहा कि हेमंत जी ने विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों से पारिवारिक आत्मीयता और सहयोग का सशक्त संबंध स्थापित किया, जो उनकी लोकप्रियता का मूल आधार बना। उनकी कार्यशैली संवाद, समन्वय और पारदर्शिता पर आधारित थी। इतना ऊर्जावान, हंसमुख और सकारात्मक व्यक्तित्व आज हमारे बीच नहीं है, यह विश्वास करना कठिन है।
जिला महामंत्री श्री पंकज बोराणा ने कहा कि हेमंत जी में एक विशेष आकर्षण था, जिससे हर कार्यकर्ता उनसे जुड़ाव महसूस करता था। वे सभी को हंसाने और तनावमुक्त रखने की कला जानते थे। उनका इस प्रकार असमय जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति है।
राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने कहा कि संगठन का कोई भी कार्य हो, हेमंत जी सदैव विश्वास के साथ कहते थे कि कार्य उत्तम रूप से संपन्न होगा। चुनाव हो या संगठनात्मक जिम्मेदारी, वे बिना तनाव कार्य करने की क्षमता रखते थे और संपूर्ण शहर में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल पार्षद लोकेश गौड़ मुकेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस सभा में शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली तुषार मेहता पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णवअमृत मेनारिया जयेश चंपावत पार्षद महेश त्रिवेदी लोकेश कोठारी भरत जोशी,आशीष कोठारी देवेंद्र पुजारी,राकेश जैन संतष मेनारिया कुसुम पंवार राजकुमारी गन्ना पूनम चंद्र रावत मोहित सनाढ्य अमित सिंह सोलंकी आदेश्वर जैन सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद, मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
Udaipur
भाजपा शहर जिला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बोहरा का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है : जिलाध्यक्ष राठौड़
Related stories
RCM Celebrates Naari Shakti, Women’s Achievement, and Self-Reliance
Special Women's Academy 2026, held under the theme 'Har Naari Samman Ki Adhikari,' brought honour and inspira…
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…