उदयपुर। जिला परिषद सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु आयोजित किये जा रहे जनगणना अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।
संभागीय जनगणना अधिकारी सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने मकान सूचीकरण ब्लॉक जनगणना कार्य की प्रारम्भिक एवं आवश्यक महत्त्वपूर्ण सूचनाओं एवं रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। एक जनगणना ब्लॉक में 700 से 800 की जनसंख्या अथवा 150 से 180 मकान होंगे। मकान सूचीकरण के कार्य को संपादित करवाये जाने हेतु चार्ज अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व महत्त्वपूर्ण है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला कलक्टर नमित मेहता, उदयपुर द्वारा जनगणना की आवश्यकता एवं उपयोगिता के महत्व को रेखांकित करते हुए जनगणना कार्य की उच्च गुणवत्ता हेतु सभी उपस्थित जिला एवं चार्ज अधिकारियों को जनगणना का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करने हेतु वर्तमान दो दिवसीय प्रशिक्षण में पूरी तन्मयता के साथ प्रतिभाग करने का निर्देश प्रदान किया। श्री मेहता ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण के तहत 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक आमजन भी स्वगणना विकल्प का उपयोग करके अपनी गणना कर सकेंगे। 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रगणक आवंटित ब्लॉक के आधार पर घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगें।
प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के नोडल विभाग आर्थिक एवं सांख्यिकी, उदयपुर के उप जिला जनगणना अधिकारी श्री पुनीत शर्मा, संयुक्त निदेशक ने बताया कि यह पारंपरिक पेपर-आधारित विधियों से पूर्णतः डिजिटल ढांचे की ओर एक ऐतिहासिक बदलाव है, जिससे जनगणना के आंकड़ो सटीक, समय पर एवं गुणात्मक होंगे। जनगणना 2027 केवल एक सांख्यिकीय अभ्यास नहीं है; यह भारत के भविष्य की नीति-निर्धारण की रीढ़ है। हमारा लक्ष्य सेवा के रूप में जनगणना स्थापित करना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि देश की विकास यात्रा में कोई भी नागरिक पीछे न छूटे। ज़मीनी स्तर पर डिजिटल दक्षता ही सफलता की कुंजी है।
सहायक निदेशक, सांख्यिकी विभाग श्री राजेन्द्र खटीक ने डेटा अखंडता और गोपनीयता और वास्तविक समय की ट्रैकिंग के लिए जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) पोर्टल के महत्व और जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत नागरिक डेटा की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित रखने हेतु जानकारी प्रदान की गई।
जनगणना कार्य निदेशालय से स्टेट मास्टर ट्रेनर श्री पुलकेश शर्मा ने दो दिन के प्रारंभिक सत्र में जिले के उपखंड चार्ज अधिकारियों एवं तहसील चार्ज अधिकारियों को उनकी जनगणना 2027 की भूमिका, कानूनी प्रावधान, मेन पावर मैनेजमेंट, परिभाषाएं, अवधारणाओं, सीएमएस पोर्टल के माध्यम से जनगणना मॉनिटरिंग, हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन, एचएललो प्रबंधन, ब्लॉक गठन, प्रगणक व सुपरवाइजर नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, चार्ज रजिस्टर, लेआउट मैप की जानकारी दी एवं हैंड्स ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई।
प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण उपरांत टेस्ट भी लिया गया समस्त अवधारणाओं को रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।
जनगणना 2027 के लिए समस्त चार्ज स्तर पर वैधानिक ग्राम एवं वार्डों की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर मकान सूचीकरण ब्लॉक का हाउसिंग ऑपरेशन वेब र्पोटल पर निर्माण किया जाएगा। जनगणना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सम्पादन के लिए जिले में 2 जिला मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये जाएगे तथा जिले में 78 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किये जाऐगें। जिला मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण अप्रैल माह में जयपुर में आयोजित किया जाएगा। तदुपरान्त मास्टर ट्रेनर द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों, जिला जनगणना अधिकारियों एवं संबंधित जनगणना चार्ज अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनगणना की बारीकियों और तकनीकी प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई एवं तकनीकी पहलुओं का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
जनगणना प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस चार्ज अधिकारियों द्वारा सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र जारी करना, स्वगणना की प्रक्रिया, चार्ज रजिस्टर को तैयार करने, एचएलबी वेब एप्लीकेशन द्वारा एचएलबी ब्लॉक सीमांकन मेप तैयार करना, एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध विकल्पों आदि के बारे में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं उत्तरदाता (प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों) के दायित्वों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में जिला स्तरीय जनगणना अधिकारियों में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दीपेंद्र सिंह राठौड़, एनआईसी तकनीकी डायरेक्टर श्री माला राम, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी पुनीत शर्मा, सहायक निदेशक श्री राजेंद्र खटीक एवं समस्त उपखंड जनगणना अधिकारियों, तहसील चार्ज अधिकारियों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं शहरी चार्ज अधिकारियों एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया।
Udaipur
दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का समापन
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…