उदयपुर। हिरन मगरी सेक्टर 3 में स्थित एच डी बी फाइनेंशियल सर्विसेज की मुख्य शाखा में एक दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक, पूर्व मीडिया प्रभारी एम पी यू ए टी एवं अधिष्ठाता मात्स्यकी महाविद्यालय ने उपस्थिति अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉरपोरेट जगत के साथ साथ दैनिक जीवन में नित्य प्रति आने वाली चुनौतियों और उनसे उपजने वाले तनाव से मुक्ति पाने के सरल और सहज उपाय हार्टफुलनेस मेडिटेशन पद्धति और इसकी विलक्षणता पर बात की। उन्होंने बताया कि वैश्विक गाइड श्री कमलेश डी पटेल दाजी के समर्थ मार्गदर्शन में विश्व के 160 देशों में हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र संचलित किए जा रहे हैं।
एक दिवसीय इंटरएक्टिव और प्रायोगिक सेशन में उन्होंने हार्टफुलनेस मेडिटेशन पद्धति, मन पर पड़ने वाली छापों, संस्कारों से छुटकारा पाने के लिए सफाई की प्रक्रिया और प्रार्थना ध्यान पर चर्चा की । सभी उपस्थित कर्मचारियों ने शिथिलीकरण के साथ प्राणाहुति आधारित ध्यान का लाभ उठाया। एच डी बी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) के एच आर प्रबंधक राम चन्द्र चौहान और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के उदयपुर केंद्र प्रभारी डॉ राकेश दशोरा के सौजन्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें शाखा के 35 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से ऑपरेशनल प्रबंधक हरीश पाटीदार, क्लस्टर प्रबंधक भारत झालानी, सी आर एम राहुल पुर्बीया, एरिया कलेक्शन प्रबंध अविनाश यादव, सेल्स मैनेजर रूप लाल , वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक सेल्स अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ध्यान सत्र के पश्चात अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों ने तनाव में कमी, विचारों में कमी, शांती, ऊर्जावान, खुशी , और विचारहीनता की स्थिति का अनुभव किया। उन्होंने अपनी शाखा में हार्टफुलनेस ध्यान के नियमित मासिक सत्र भी आयोजित करने की इच्छा भी जाहिर की।
प्रबंधक राम चन्द्र चौहान ने उदयपुर हार्टफुलनेस केंद्र और प्रशिक्षक डॉ सुबोध शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि एच डी बी फाइनेंशियल सर्विसेज एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो भारत की बढ़ते वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करती है और व्यक्तिगत व व्यावसायिक ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करती है। इसकी मुख्य सेवाओं में ऋण (Lending) और बीपीओ (BPO) सेवाएँ शामिल हैं। वर्ष 2007 में स्थापित HDBFS मजबूत पूंजी आधार वाली एक सुदृढ़ संस्था है। कंपनी की 1158 शहरों में 1740 से अधिक शाखाएँ हैं। यह ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न ऋण उत्पाद प्रदान करती है, जैसे – पर्सनल लोन, बिज़नेस लोन, संपत्ति पर ऋण, गोल्ड लोन, वाहन ऋण, उपभोक्ता वस्तु ऋण आदि।
Udaipur
एचडी बी फाइनेंशियल सर्विसेज के अधिकारियों ने किया प्राणाहुति आधारित ध्यान
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…