उदयपुर। जिले में आयोजित अमृता हाट मेले का भव्य एवं गरिमामय समापन जिला प्रमुख ममता कुंवर के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत उपरना, पगडी एवं मोमेन्टो प्रदान कर उपनिदेशक महिला अधिकारिता संजय जोशी द्वारा किया गया।
स्वागत संबोधन में संजय जोशी ने मेले में आयोजित किये गये समस्त कार्यक्रमों को जानकारी दी। जिला प्रमुख ममता कुंवर ने कहा कि अमृता हाट मेला महिला स्वंय सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मेले में जिले की विभिन्न महिला समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, हेंडलूम, खाद्य उत्पाद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया गया। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं आमजन ने मेले की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए प्रेरणादायी मंच बताया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सचिव कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को न्यायालयीन प्रकरणों में निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी परामर्श तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
सचिव कुलदीप शर्मा ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने एवं निशुल्क सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।
सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा द्वारा उदयपुर पंच गौरव विषय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में उदयपुर के पंच गौरव फतहसागर एवं पिछोला, मार्बल एवं ग्रेनाईट, महुआ, सीताफल एवं तैराकी को जिले का महत्वपूर्ण गौरव बताया।
उन्होंने बताया कि उदयपुर का गौरव उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक कला एवं सामाजिक समरसता में निहित है।
साथ ही शिक्षा पर्यटन और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति को भी जिले का महत्वपूर्ण गौरव बताया।
समापन के अवसर पर 1000 रुपये से अधिक की खरीददारी करने वालो की लॉटरी निकाली गयी जिसमें विदुषी, बिर्जियस फातिमा, मीनू, प्रेरणा कोहटा, हेमलता, गजेन्द्र, जितेन्द्र, तरूणा लोहार, हंसा एवं अलसी कान्त भट्ट विजेता रहे एवं उन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मेले में अब तक लगभग 29 लाख से अधिक बिक्री हुयी।
अंत में महिला अधिकारिता के उपनिदेशक संजय जोशी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होमगार्ड आदि अन्य प्रशासनिक विभागों को भी आभार व्यक्त किया।
Udaipur
अमृता हाट मेले का समापन, मेले में हुई 29 लाख से अधिक की बिक्री
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…