उदयपुर। आयकर विभाग द्वारा रजिस्टर्ड नाॅन प्रोफिट ओर्गेनाईजेशन अन्डर इनकम टेक्स एक्ट-2025 विषय पर आईसीएआई भवन, बजरंग चैराहा, राजसमंद में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड व आयकर विभाग द्वारा आयकर अधिनियम को सरल बनाने और आमजन के आयकर से सम्बंधित समस्याओं के निदान हेतु समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। इसी क्रम में प्रधान आयकर आयुक्त (छूट) जयपुर मनोज कुमार महर के निर्देशन में अपर आयकर आयुक्त (छूट), जयपुर मनोज कुमार एवं उदयपुर के आयकर अधिकारी (छूट) हेमपाल चैधरी कल 27 फरवरी को साँय 4 बजे आउटरीच कार्यक्रम में जानकारी देंगे। कार्यक्रम में आयकर अधिनियम, 2025 में आयकर में नाॅन प्रोफिट ओर्गेनाईजेशन को मिलने वाली छूट व नए अधिनियम में वर्णित धाराओं व उप- धाराओं में होने वाले बदलाव व आयकर अधिनियम,2025 जो 01 अप्रेल, 2026 से लागू होने जा रहा है, के सरलीकरण पर एक व्यापक प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही विभाग के काम- काज व प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से आमजन तक पहुचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम मददगार साबित होते है। इस तरह की पहल करदाताओं के बीच पारदर्शिता बढ़ाने और अनुपालन को सुगम बनाने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
Udaipur
आयकर विभाग द्वारा रजिस्टर्ड नाॅन प्रोफिट ओर्गेनाईजेशन अन्डर इनकम टेक्स एक्ट-2025 विषय पर आउटरीच आज
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…