उदयपुर। राजस्थान में पर्यटन के सतत विकास एवं रेस्पोंसिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई), राजस्थान टूरिज्म सम्मान -2026’ का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों द्वारा रेस्पोंसिबल टूरिज्म को बढ़ाने हेतु किये जाने वाले नवाचारों के लिए उन्हें सम्मानित करना है तथा अन्य हितधारकों को भी नए नवाचार अपनाने हेतु प्रेरित करना है।
पीएचडीसीसीआई राजस्थान के उदयपुर संभाग संयोजक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस सम्मान में 35 से अधिक विभिन्न श्रेणियां रखी गई है जिसमें इस बार कलनरी एवं रेस्टोरेंट से जुड़े हितधारकों को भी जोड़ा गया है ताकि अधिक से अधिक हितधारक जो पर्यटन की विभिन्न विषयों एवं व्यवसाय से जुड़े हैं भाग ले सकें। मुकेश माधवानी ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों से आवाहन किया की वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मान की प्रक्रिया में भाग लें और प्रविष्टियाँ भेजें।
बीसीआई टूरिज्म अध्यक्ष डॉ.श्रद्धा गटानी ने बताया कि सम्मान वितरण समारोह 21 मार्च को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हॉस्पिटेलिटी पार्टनर के प्रायोजक के रूप में बीसीआईइंटरनेशनल बिजनेस सर्किल की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग रहेगा।
पीएचडीसीसीआई राजस्थान के रेजिडेन्ट डायरेक्टर आर के गुप्ता ने बताया कि सम्म्मान में अपनी प्रविष्टियां देने हेतु नामांकन की प्रक्रिया जारी है, एवं नामांकन आरटीएस की वेबसाइट डक्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाॅटराइटेक्सडाॅटइन ध्आरटीएसध् के माध्यम से किये जा सकते हैं। सम्मान की अधिक जानकारी के लिए 8058041333 य 8209099951 पर संपर्क कर सकते हैं’। गुप्ता ने बताया कि विजेताओं का चयन सेवानिवृत्त आईएएस ललित के पँवार, पूर्व पर्यटन सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित एक उच्च स्तरीय सम्मानित जूरी के द्वारा किया जाएगा।
Udaipur
राजस्थान टूरिज्म सम्मान 21 मार्च को-मुकेश माधवानी
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…