उदयपुर। पारस हेल्थ हाॅस्पीटल के कन्सलटेन्ट रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जन डाॅ.आशीष सिंघल ने कहा कि घुटनंे दर्द होनें की शुरूआत होने पर तुरन्त संबधित चिकित्सक से परामर्श लेने पर अपने घुटनों को और अधिक खराब होने से रोका जा सकता है।
वे आज रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित घुटने के जोड़ के बारंे में सब कुछ विषयक वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ बुरी आदतों एवं व्यायाम नहीं कर पाने के कारण 30 वर्ष से कम उम्र के 30 प्रतिशत रोगियों में घुटनों की समस्याएं सामनें आ रही है। उन्हेांने कहा कि किसी भी जोड़ के घिसने पर उससे होने वाले दर्द को ओस्टियो आर्थराईटिस कहा जाता है।
डाॅ. सिंघल ने कहा कि यदि घुटनों में दर्द, मोडनें पर घुटनों में आवाज आती है तो ओस्टियो आर्थराईटिस की शुरूआत कहीं जाती है। घुटना ओस्टियो आर्थराईटिस में उम्र,आनुवांशिकी व वजन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जिसमें आयु व आनुवंाशिकी के अलावा वजन कम करना आपके हाथ में रहता है। इस पर पूरा ध्यान देना चाहिये। कार्टिलेज घिसने पर घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। 97 प्रतिशत रोगियों को घुटनों के अन्दर की ओर दर्द शुरू हो जाता है। घुटनों की सर्जरी से बचनें के लिये वजन कम करना,1 किग्रा वजन कम करने पर 7 गुना फोर्सेस कम हो जाते है,साईकिलिंग करना चाहिये। घुटना दर्द रोगी को नीचे बैठने से परहेज करना चाहिये।
डाॅ.सिंघल ने कहा कि घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी में रोबोटिक सर्जरी के परिणाम काफी सकारात्मक रहते है। विगत 2 वर्ष में यहंा पर 1600 से अधिक रोबोटिक घुटना सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि जीवन में सही खाना खायें,मोबाईल का उपयेाग कम करें,सहीं खेलें,सहीं दौड़े और नियमित व्यायाम करना चाहिये।
प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि वर्तमान में बढ़ रही घुटनों की समस्या का समय पर समाधान के लिये चिकित्सक परामर्श लेना चाहिये। अस अवसर पर श्रीमती राजेन्द्र चैहान ने ईश वंदना प्रसतुत की। सहायक प्रान्तपाल अनिल नाहर ने डाॅ. आशीष सिंघल का परिचय दिया। एम सी सिंघवी ने डाॅ.सिंघल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। अंत में संयुक्त सचिव सुरेन्द्र जैन ने आभार ज्ञापित किया। वार्ता में अनेक रोटरी सदस्य मौजूद थे।
Udaipur
रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के परिणाम काफी सकारात्मक
30 वर्ष से कम उम्र के 30 प्रतिशत रोगियों में घुटना दर्द की समस्या बढ़ीःडाॅ.आशीष सिंघल
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…