उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा आज अणुव्रत के 78 वां स्थापना दिवस महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ.पीयूष प्रभा आदि ठाणा चार के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ अणुव्रत का झंडा फहराकर किया गया।
समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने बताया कि सुमन डागलिया ,लक्ष्मी कोठारी ,विजय लक्ष्मी नैनावटी ने अणुव्रत गीत का गायन कर मंगलाचरण किया। तेरापंथ सभा के मंत्री अभिषेक पोखरना ने स्वागत करते हुए बताया अणुव्रत आंदोलन सभी समाज से जुड़ा होने के कारण समाज में नैतिकता ला सकता है सभा उपाध्यक्ष विनोद जी ने बताया आचार्य तुलसी ने आगे की सोच कर रखते हुए एक आंदोलन शुरू किया जिस देश के उत्थान में मार्गदर्शन मिल सके।
साध्वी भावनाश्री ने बताया कि हमें स्वतंत्रता भीतर से प्राप्त नहीं हुई है। व्यक्ति अपने आप को ठग रहा है छोटे-छोटे व्रत को अपनाकर मानव जीवन सफल करें। अणुव्रत आंदोलन झोपड़ी से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। साध्वीश्री ने नैतिकता की देवी को दुकान कार्यालय में अवश्य स्थापित करें संयम खलू जीवनम-संयम ही जीवन है।
अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने बताया अणुव्रत का विशिष्ट पहलू है नैतिक शिक्षा व सामाजिक पहलू यह आंदोलन सामाजिक सेवा और सांप्रदायिक विकास पर बोल दे रहा है देश ही नहीं पूरे विश्व में इसका असर दिख रहा है।
साध्वीश्री सुधा कुमारी ने अपनी गीतिका के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया। साध्वी श्री डॉ पीयूष प्रभा ने कहा धर्म के नाम पर हिंसा चल रही है अहिंसा के माध्यम से धर्म की आराधना प्रेरणा के द्वारा करवाए तो वह धर्म है और छोटे-छोटे व्रत के माध्यम से अपने जीवन की शुरुआत करें अणुव्रती बने। यह आंदोलन आज से 78 वर्ष पूर्व सरदारशहर से प्रारंभ होकर पूरे विश्व में फैल रहा है। मानव पहले मानव है फिर हिंदू और मुसलमान है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेन ने भी अपने विचार व्यक्त किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य मिताली जैन ने भी विचार व्यक्त किया।
मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि हम सभी यह संकल्प ले अणुव्रत के आदर्श- सत्य, अहिंसा, नैतिकता को अपने जीवन में अपना कर परिवार और समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का सुंदर सफल संचालन साध्वी श्री दीप्ति यशा जी ने किया।
Udaipur
साधु-सन्तों के सानिध्य में मनाया अणुव्रत समिति का 78 वां स्थापना दिवस
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…