उदश्पुर। अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यवसायिक सम्मेलन समृद्धि-2026 रमाड़ा रिसोर्ट मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रोहा उदयपुर चैप्टर का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल बनें।
इस सम्मेलन में उदयपुर, जयपुर, मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली, अहमदाबाद, नोएडा, लखनऊ, जोधपुर, सीकर और कोटा सहित देशभर से 75 से अधिक अग्रवाल व्यवसायियों ने सहभागिता की, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली सिद्ध हुआ।
सम्मेलन में विशिष्ट मुख्य वक्ताओं के रूप मे डॉ. रश्मि बसंल,डॉ. श्ांकर गोयनका एवं सुमित अग्रवाल मौजूद थे। उनके प्रेरणादायी विचार, व्यावहारिक मार्गदर्शन और वास्तविक व्यावसायिक अनुभवों ने अग्रवाल व्यवसायिक समुदाय को गहराई से प्रभावित किया। उनके सत्रों का मुख्य केंद्र बिंदु संरचित विकास, नेतृत्व में स्पष्टता, व्यवस्थित व्यापार प्रणाली और दीर्घकालिक विस्तार रहा, जिसने प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में विशिष्ठ अतिथियों के रूप में परमेश्वर अग्रवाल एवं गोपाल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने सम्मेलन को और भी ऊँचाई प्रदान की। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने समुदाय को सहयोग और साझा मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
सम्मेलन अध्यक्ष अग्रोहा करन गर्ग ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यसमिति एवं नेतृत्व की भावी दृष्टि प्रस्तुत की। प्रतिनिधियों के परिचय सत्र ने सार्थक संवाद की आधारशिला रखी, जिसके पश्चात डॉ. रश्मि बंसल का प्रेरक सत्र एवं सामूहिक छायाचित्र ने एकता की भावना को सशक्त किया।
सम्मेलन में संरचित स्पीड नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया जिसमें लंदन से आये सुमित अग्रवाल का प्रभावशाली संबोधन, इंटरैक्टिव क्विज़ सत्र एवं विचारोत्तेजक पैनल चर्चा रही। सायंकालीन सत्र में पुनः स्पीड नेटवर्किंग के साथ दिल्ली से आये वक्ता डॉ. शंकर गोयनका का प्रेरक संबोधन हुआ, जिसने मानसिकता एवं व्यवस्थित प्रणाली के माध्यम से व्यवसाय सशक्तिकरण के संदेश को और दृढ़ किया।
सम्मेलन में अग्रोहा उदयपुर चैप्टर के आधिकारिक शुभारंभ एवं स्थापना समारोह भी आयोजित हुआ। डॉ. प्रशांत अग्रवाल को अध्यक्ष, निर्मल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अंकित गर्ग को सचिव तथा हेमंत अग्रवाल को बोर्ड सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। कुल 23 सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर चैप्टर की औपचारिक स्थापना को साकार किया। यह स्थापना एवं सदस्य अभिषेक समारोह अग्रोहा जयपुर टीम द्वारा सम्पन्न कराया गया, जो अंतर-चैप्टर सहयोग और एकता का प्रतीक रहा।
समृद्धि-2026 की सफलता में अग्रोहा बिज़नेस वर्ल्ड की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें निधि गर्ग (सह-संस्थापक एवं टेक्नोलॉजी हेड), अंकित गुप्ता, अक्षय अग्रवाल एवं अधिवक्ता मनीष प्रियदर्शी शामिल रहे। इन्होंने सम्मेलन के दौरान अपने विचार साझा किए, सदस्यों के बीच गहन सहयोग को प्रोत्साहित किया तथा अग्रोहा मंच की भविष्य की योजनाओं एवं विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत की। उनका सामूहिक संदेश एकता, संगठित नेटवर्किंग और दीर्घकालिक सहयोग पर केंद्रित रहा।
समृद्धि 2026 पुरस्कार समारोह के अंतर्गत अग्रोहा द्वारा “प्रॉमिसिंग स्टार्टअप अवॉर्ड” उदयपुर के अग्रवाल व्यवसायिक समुदाय के उभरते उद्यमियों को प्रदान किया गया। यह सम्मान अथेना फूड इन्टरनेशनल की सुश्री अविषा अग्रवाल, स्कीन इन्स्पायरर्ड के पियूष जैन एवं राजकोन इन्डस्ट्रीज प्रा.लि. के कल्प अग्रवाल को उनके नवाचार, उत्कृष्ट व्यावसायिक दृष्टिकोण एवं उज्ज्वल विकास संभावनाओं के लिए प्रदान किया गया। इन युवा उद्यमियों ने नवाचार और दृढ़ संकल्प की उस भावना को दर्शाया, जिसे समृद्धि 2026 प्रोत्साहित करना चाहता था।
कार्यक्रम का समापन समृद्धि 2026 पुरस्कार वितरण, महत्वपूर्ण घोषणाओं, राष्ट्रगान के साथ हुआ। जहाँ सदस्यों ने सार्थक संवाद और संबंधों को और मजबूत किया।
समृद्धि 2026 केवल एक व्यवसायिक सम्मेलन नहीं था, वरन् यह एकता, सहयोग और सामूहिक व्यवसायिक विकास का सशक्त आंदोलन बनकर उभरा। महाराजा अग्रसेन जी के आशीर्वाद और नेटवर्किंग, लर्निंग, ग्रोइंग एवं बॉन्डिंग के चार स्तंभों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अग्रोहा उदयपुर चैप्टर ने एक सशक्त एवं सुदृढ़ व्यवसायिक समुदाय की नींव रखी है।
Udaipur
अगं्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन समृद्धि सम्पन्न
डॉ. प्रशान्त अग्रवाल बनें उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…