उदयपुर | बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ यात्रा को आज उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ.मन्ना लाल रावत ने हरी झंडी दिखाई |सांसद ने अपने निवास से रथ यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बाल विवाह हमारी समाज की बहुत बड़ी कुप्रथा के साथ कानूनन अपराध है एवं इसमें सम्मिलित सभी हितधारको को सजा का प्रावधान है |इसलिए न तो बाल विवाह करवाए न ही इसके हिस्सेदार बने | इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा एवं सरकार द्वारा संचालित इस 100 दिन के विशेष अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक कर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकना होगा |
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं समाज सेवी चंद्रशेखर जोशी ने अभियान की सरहाना करते हुए दूर-दराज एवं ग्रामीण अंचल में आमजन के साथ जन प्रतिनिधि एवं धार्मिक गुरुओं को भी जागरूक करने का सन्देश दिया हैं |
राजस्थान बाल आयोग, राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य एवं गायत्री सेवा संस्थान के निदेशक डॉ.शैलेन्द्र पंड्या ने बताया की रथ यात्रा जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रो तक जाकर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाएगी। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बाल विवाह की सूचना संस्थान की हेल्पलाइन 8239999288,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जा सकती है, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णरूप से गोपनीय रखी जाएगी |
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नितिन पालीवाल, आर.कैग. एवं गायत्री सेवा संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Udaipur
समाज को बाल विवाह मुक्त बनना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – सांसद रावत
(बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ के द्वारा दिया जा रहा हैं बाल विवाह रोकथाम का संदेश)
Related stories
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…