उदयपुर | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शांति आनंदी स्मारक के बाहर दिल्ली गेट पर महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने महिला पुलिस अधिकारी टीना सोलंकी तथा माली समाज की महिला धापू माली, सुशीला माली एवं दुर्गा माली का तिरंगा ऊपरना, श्रीफल एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने भी महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणादायक शक्ति बताया।
इस अवसर पर संजय मंदवानी, कृपा शंकर मिश्रा, महेंद्र नाथ पुरोहित, रामजी, हितेश माली, चित्रु सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।