उदयपुर | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजनों के अंतर्गत वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ तथा नवाचार महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान समिति में 'महिला सशक्तिकरण पर मीरा के योगदान' विषयक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राजस्थानी भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश सालवी थे। साथ ही, विज्ञान समिति के संस्थापक डॉ के.एल. कोठारी , अध्यक्ष डॉ महिप भटनागर, डॉ के एल तोतावत सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की दोनों संस्थाओं की संस्थापिका पुष्पा कोठारी ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से केट वूमेन विंग की अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी गिलुन्डिया को उनके द्वारा समाज में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश सालवी ने मीरा की वीरता, इतिहास, आध्यात्मिकता की ओर उनके रुझान तथा कृष्ण भक्ति के बारे में उपस्थितजनों को अवगत कराया।कार्यक्रम में लगभग 100 बहनों ने भाग लिया एवं 12 बहनों ने गीत, भजन, नाटिका आदि की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन श्रीमती मंजू सरुपरिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कंचन सोनी तथा संगीता भाणावत ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से स्वादिष्ट भोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने जमकर आनंद उठाया।
Udaipur
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
Related stories
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…