उदयपुर/असम | ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। माननीय राज्यसभा सांसद एवं एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मंजूरी से समागुरी विधानसभा क्षेत्र हेतु फिरोज खान अब्बासी को आधिकारिक रूप से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
फिरोज खान अब्बासी लंबे समय से संगठन के सक्रिय, समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी नियुक्ति से समागुरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संगठनात्मक दक्षता के साथ करेंगे।
यह नियुक्ति मोहम्मद असलम (एआईसीसी समन्वयक एवं प्रभारी, पीसीसी असम अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पूर्व पार्षद राशिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोज खान अब्बासी की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने फिरोज खान अब्बासी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
Udaipur
असम विधानसभा चुनाव 2026: समागुरी विधानसभा में फिरोज खान अब्बासी को पर्यवेक्षक नियुक्त
Related stories
SPSU Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Spirit and a Call to Nation-Building
Sir Padampat Singhania University (SPSU), Udaipur, celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervou…
Sangam University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour
Bhilwara: Sangam University celebrated the 80th Independence Day with great enthusiasm, patriotic fervour and…
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…