उदयपुर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया (उदयपुर इकाई) द्वारा बुधवार, 1 अप्रैल को हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित 'एंजल रूफ टॉप' पर सामूहिक पारिवारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के 75 सदस्यों ने पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष और होली मिलन उत्सव मनाया।

संगठन के लक्ष्यों पर चर्चा:-

कार्यक्रम की शुरुआत मैं एम.के. माथुर ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर की। अपने संबोधन में उन्होंने 'टाइम बैंक ऑफ इंडिया' की कार्यप्रणाली, सामाजिक लक्ष्यों और निरंतर बढ़ती सदस्य संख्या की जानकारी साझा की। अनिल कुमार गुप्ता व  के.के. शर्मा ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा भविष्य की रूपरेखा बताई।

सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:-
समारोह में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बेहतर समन्वय के लिए चार उप-समूहों के एडमिन का भी अभिनंदन हुआ। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें सदस्यों ने सुमधुर गीतों व कविताओं से समाँ बाँध दिया। मुख्य आकर्षण 'स्पेशल होली हाउजी' रही, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की टाइम बैंक उदयपुर इकाई की क्रियाशीलता मैं निरंतर विस्तार हो रहा है और प्रतिमाह औसतन 75- 90 घंटो की सेवाओं का आदान प्रदान हो रहा है | 3 किलोमीटर परिधि के उपसमूह बना उनमे निवासरत एकल दम्पति को जोड़ते रहने से अब सेवा विस्तार और गति लेगा |

सफल संचालन एवं समापन:-

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री सी.पी. जैन ने किया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। स्वादिष्ट भोजन के साथ यह यादगार शाम समाप्त हुई।