उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रेल को समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। समारोह को लेकर बुधवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शहर जिला की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष ने शिरकत की। राठौड़ ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा। मुख्य समारोह पार्टी कार्यालय पर होगा। पूरे परिसर में लाईट सज्जा की जायेगी। हर चैराहो पर भाजपा के झण्डे लगाये जायेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का दिन है। इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और संगठनात्मक मजबूती को जन-जन तक पहुंचाने का दिवस है।
12 अप्रेल को सुंदर सिंह भण्डारी की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनायी जायेगी। संविधा निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंति की पूर्व संध्याॅ पर कोर्ट चैराहे स्थित अम्बेकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर 501 दीपक जलाये जायेंगे। 14 अप्रेल को पुष्पांजली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
प्रमोद सामर ने कहा कि भाजपा की स्थपना से लेकर वर्तमान यात्रा को आमजन तक पहुंचाने की जरूरत है। निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं के घरों, मंडलों और बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सामर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाना है।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि ने बताया कि बैठक में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल, जगदीश शर्मा, पारस सिंघवी, देवनारायण धाबाई, रवि नाहर, प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रणजीत दिग्पाल, विजय आहुजा, गिरिश शर्मा, कन्हैयालाल वैष्णव, अमृत मेनारिया, हंसा माली, तुषार मेहता, मनोहर चैधरी, गोविन्द्र दीक्षित, सपना कुर्डिया, करण सिंह शक्तावत, कृष्णकांत कुमावत गोपाल सालवी, देवेन्द्र साहू, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का सचालन भाजपा शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया।
Udaipur
भाजपा स्थापना दिवस आगामी 06 अप्रेल को
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…