उदयपुर। राजस्थान सरकार की प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा) श्रीमती गायत्री राठौड़ ने शुक्रवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन इकाई, गहन चिकित्सा इकाई तथा विभिन्न वार्डों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं, आउटडोर एवं भर्ती मरीजों की संख्या तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। प्रमुख शासन सचिव ने राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में संचालित पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के संबंध में भी जानकारी ली और भविष्य में पीजी सीटों में वृद्धि करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय एवं जनाना चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनाना अस्पताल का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा, जिससे महिला मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे नव निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण हो सके। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन, अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन, नर्सिंग अधीक्षक जितेन्द्र भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा एवं सतवीर सिंह ने नर्सिंग अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन सौंपा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Udaipur
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया एमबी चिकित्सालय का निरीक्षण
चिकित्सा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…