उदयपुर। श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति समाज संस्थान की ओर से 12वीं अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह 17 मई को उदयपुर में आयोजित होगा। इसमें सर्व समाज के 50 शिक्षकों का भी सम्मान किया जाएगा।
उदयपुर सांसद व संस्थान के केंद्रीय संयोजक डॉ मन्ना लाल रावत की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई 10 जिलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में डॉक्टर थावरचंद डामोर पूर्व आईजी एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए।
इस समारोह में जनजाति अस्मिता के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि, मानगढ़ धाम, गोविंद गुरु नानाभाई खांट, राणा पूंजा भील, वीर एकलव्य, लिम्बाराम खेल और वीरबाला कालीबाई के नाम पर पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन में बेणेश्वर धाम को केंद्रीय विषय रखकर चर्चा की जाएगी।
संस्थान के महासचिव डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि समारोह सुखाडिया रंगमंच टाउन हॉल, नगर निगम परिसर में प्रातः 9.30 बजे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृहरक्षा विभाग के केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी, तथा केबीनेट मंत्री राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग हेमन्त मीणा होंगे। इस आयोजन में लगभग 600 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा जिसमें उदयपुर, बांसवाडा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, सिरोही, सलूम्बर, चितौड़गढ़ एवं पाली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभाओं को निखारने वाले सर्व समाज के लगभग 50 शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा।
इस आयोजन में उन प्रतिभाओं को जिन्होंने, विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में स्वर्ण पदक या पीएच.डी. डिग्री प्राप्त की है उन्हें आदि कवि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार दिया जायेगा। जो प्रतिभाएं अखिल भारतीय या राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित हुई हैं उन्हें मेवाड़ वीर राणा पूंजा भील प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने मेडिकल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग आदि से सम्बन्धित प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रदेश प्राप्त किया है उन्हें बीर बालक एकलव्य प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को शहीद वीर बाला काली बाई प्रतिभा पुरस्कार दिया जाएगा। इनके अलावा शहीद नानकजी भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार से उन सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अंचल के विभिन्न जिलों में प्रेरक सामाजिक कार्य किये हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभागी रहने वाले तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा में पदक प्राप्त करने वालो को पद्मश्री धनुर्धर श्री लिम्बाराम खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की वार्षिक स्मारिका उडान-एक प्रेरणा का विमोचन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैरियर काउंसलिंग संस्थान की ओर से तैयार की गई गौरव की राहें डॉक्यूमेन्टरी फिल्म का प्रदर्शन किया जायगा।
समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के अलावा सांसद व संस्थान के केंद्रीय संयोजक डॉ. मन्नालाल रावत, संस्थापक संस्थान एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के अलावा उदयपुर तथा क्षेत्र के विधायक, पूर्व सांसद व विधायक, पूर्व कुलपति, जनजाति विश्वविद्यालय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Udaipur
12वां अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह 17 मई को उदयपुर में
Related stories
Achieving Ecological Sovereignty through a Constructive Citizen ’s Movement.
On 15 August, the Red Fort, the fluttering Tricolour, the armed forces standing vigilant on our borders, and…
Reliance Foundation’s prestigious Scholarships open for applications: to award 5100 first year UG & PG students
· Over 33,000 students across India have been supported by Reliance’s scholarships till date · Scholarship of…
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…