उदयपुर। कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश जी 'मानव' से शिष्टाचार भेंट की।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गाँधी ने पद्मश्री कैलाश 'मानव' के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "मानव सेवा ही सच्ची सेवा है"। उन्होंने बताया कि आज नारायण सेवा संस्थान पूरे विश्व में दिव्यांगजन सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा, ऑपरेशन, कृत्रिम अंग वितरण एवं शिक्षा जैसे सेवा कार्य कर रहा है। संस्थान का सेवा प्रकल्प मानवता के लिए मिसाल है।
इस अवसर पर पद्मश्री कैलाश 'मानव' ने "नर सेवा नारायण सेवा" के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिसने सेवा को अपना धर्म बना लिया, उसे ईश्वर को तलाश करने की आवश्यकता नहीं होती - ईश्वर उसे स्वयं ही तलाश लेते हैं। उन्होंने संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की।
संगठन की ओर से पद्मश्री कैलाश 'मानव' को सम्मान पत्र एवं उपरना भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा, जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, कोषाध्यक्ष संतोष शाक्य एवं जिला संयोजक सुरेश पालीवाल, कुलदीप सिंह, गोविंद सिंह, लोकेश, तनसुख भी उपस्थित रहे।
Udaipur
पद्मश्री कैलाश 'मानव' से कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की शिष्टाचार भेंट
Related stories
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…