उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर के युवा कराटे खिलाडि़यों ने मलेशिया में आयोजित ओकिनावा अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। पेरक के इपोह शहर स्थित इंदिरा मुलाई स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 18 देशों के करीब 1400 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।
लियो मार्शल आर्ट्स अकादमी के डोजो इंचार्ज शान्दाए रवि खत्री ने बताया कि उदयपुर के खिलाडि़यों ने प्रतियोगिता में कुल 6 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। सब जूनियर बालक वर्ग में अथर्व शर्मा ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर दो रजत पदक अपने नाम किए।
बालिका जूनियर वर्ग में यशोवर्धना व्यास ने कुमिते स्पर्धा में रजत पदक तथा काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में खुशविजित सिंह राठौड़ ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए दो रजत पदक हासिल किए।
राजस्थान टीम के कोच एवं मैनेजर क्योशी डॉ. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाडि़यों ने यह उपलब्धि हासिल की। खिलाडि़यों की सफलता पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।
Udaipur
मलेशिया में उदयपुर के कराटेबाजों का जलवा, ओकिनावा इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते 6 पदक
Related stories
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…