उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई, जब शहर की प्रख्यात समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. प्रियंका कोठारी को यूनाइटेड किंगडम में आयोजित 16वें वर्ल्ड लीडर्स समिट 2026 में प्रतिष्ठित “ऑक्सफोर्ड अवॉर्ड फॉर एनवायरमेंटल एंड कम्युनिटी लीडरशिप” से सम्मानित किया गया।
यह गौरवपूर्ण सम्मान ओक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केबल कॉलेज स्थित ओ’राइली थिएटर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्लेाबल एम्पायर इवेन्ट्स लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया के विभिन्न देशों से आए उत्कृष्ट लीडर्स और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रियंका कोठारी को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे वर्षों से समाजहित से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को जागरूक और प्रेरित करती आ रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है। सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे शहर और देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
गौरतलब है कि डॉ. प्रियंका कोठारी रोटरी की ब्रांड एम्बेसडर वर्ल्ड, सफल बिजनेस वुमन, समाजसेवी एवं आंत्रप्रेन्योर के रूप में अपनी अलग पहचान रखती हैं। वे महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता और रोटरी क्लब के अनेक सामाजिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। डॉ. प्रियंका कोठारी की यह उपलब्धि युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का संदेश है कि सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के बल पर वैश्विक मंच पर भी पहचान बनाई जा सकती है।
Udaipur
उदयपुर की बेटी ने ऑक्सफोर्ड में बढ़ाया भारत का मानःडॉ. प्रियंका कोठारी को मिला इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड
पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के लिए विश्व मंच पर हुआ सम्मान
Related stories
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…