उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है। शहर के उभरते कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत और आयुष चैधरी का चयन केनोय मेराथन वल्र्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 20 मई को दिल्ली से भारतीय दल के साथ चीन रवाना हुए।
राजस्थान कायकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चैहान ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन से पूरे उदयपुर में उत्साह का माहौल है। दिल्ली रवाना होने से पहले संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी तथा डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
संघ के चेयरमैन चंद्र गुप्त सिंह चैहान ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संघ की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उदयपुर में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पर्याप्त संसाधन मिलने पर यहां से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। संघ अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव ने इसे उदयपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि एक ही शहर से दो खिलाड़ियों का वल्र्ड कप टीम में चयन होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि उदयपुर के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों कनिष्का कुमावत और आयुष चैधरी ने अपनी सफलता का श्रेय संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों को दिया। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद मिले तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर संघ के कई पदाधिकारी, प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उदयपुरवासियों को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और शहर का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस दौरान प्रमुख सदस्य अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चैहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महावीर परिहार, महेश पिम्पलकर, कोषाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह चैहान, डिसीप्लेन चेयरमैन अजय अग्रवाल, पियुष कच्छवाहा, तुषार मेहता, कमलेश हाथी आदि उपस्थित थे।
Udaipur
मेवाड़ का गौरव: उदयपुर के दो कयाकर्स कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 के लिए चीन रवाना
Related stories
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…