उदयपुर | विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित रहने का विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राजेंद्र जैन पल्लू, ऋतिक सोलंकी, रोहित पांडे, प्रकाश धाकड़, योकल कांतिवाल, नरेश साहू, विजय साहू, मुकेश जाट, भरत मीणा, सुभाष चित्तौड़ा, संजय मंदवानी, मांगीलाल मेघवाल, कृपाशंकर मिश्रा, शाहिद हुसैन, गुलज़ार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित