उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय, लखावली में माय भारत केंद्र उदयपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, परिंडा बंधन प्रतियोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत लखावली डॉ. मंजुलता परिहार रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कृषि अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव डॉ. हिम्मतराम मेघवाल, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,डॉ. हंसा जोशी ने की।
कार्यक्रम प्रभारी जिला युवा अधिकारी, माय भारत केंद्र, डॉ. समीर खान ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर माय भारत केंद्र उदयपुर के स्टाफ जगदीश पूरी गोस्वामी भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. मंजुलता परिहार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।विशिष्ट अतिथि डॉ. हिम्मतराम मेघवाल ने जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. हंसा जोशी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में पर्यावरण संरक्षण कविता प्रतियोगिता में गुंजन गमेती ने प्रथम तथा मुस्कान गमेती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में जीनल मेघवाल प्रथम एवं चारु राठौड़ द्वितीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित कियागया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के अध्यापक राजकुमारी पानेरी द्वारा किया गया। आयोजन के संयोजक राजू कुंवर ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Udaipur
विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…