उदयपुर । उदयपुर की प्रख्यात पशु कल्याण कार्यकर्ता एवं एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी, उदयपुर की संस्थापक डॉ. माला मट्ठा को रेबीज उन्मूलन, पशु स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल (GARC) ने उन्हें जून 2026 के लिए "चैंपियन इन एक्शन" के रूप में चयनित कर उनकी प्रेरणादायक सेवाओं को वैश्विक मंच पर सराहा है।
डॉ. माला मट्ठा पिछले कई वर्षों से उदयपुर एवं आसपास के लगभग 250 किलोमीटर क्षेत्र में फैले सैकड़ों गांवों में पशु बचाव, उपचार, पुनर्वास और संरक्षण का कार्य कर रही हैं। उनकी संस्था पशु संरक्षण सोसायटी, उदयपुर द्वारा घायल, बीमार एवं बेसहारा पशुओं के लिए निरंतर रेस्क्यू और उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
रेबीज़ उन्मूलन के क्षेत्र में डॉ. माला का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उनकी संस्था नियमित एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लोगों को रेबीज़ जैसी घातक लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है। इसके अलावा संस्था द्वारा स्ट्रीट डॉग्स एवं गौ माता के लिए के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर अभियान, गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए जल जीव मिशन , सर्दियों में आश्रय की व्यवस्था तथा पक्षी संरक्षण के लिए "गौरेया बचाओ अभियान " भी संचालित किया जा रहा है।
GARC को दिए गए अपने साक्षात्कार में डॉ. माला मट्ठा ने कहा कि पशु कल्याण उनके लिए केवल सेवा नहीं बल्कि जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पशु को सुरक्षा, उपचार और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है तथा जागरूकता, टीकाकरण और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से रेबीज़ मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सुविधाओं की कमी, बड़ी संख्या में मुक्त विचरण करने वाले श्वान तथा रेबीज से जुड़े अंधविश्वास आज भी बड़ी चुनौतियां हैं। इसके बावजूद लगातार प्रयासों और जनसहभागिता से लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल (GARC) विश्व स्तर पर रेबीज उन्मूलन के लिए कार्य करने वाला अग्रणी संगठन है। डॉ. माला मट्ठा का यह सम्मान न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि करुणा, समर्पण और सतत प्रयासों से स्थानीय स्तर पर किया गया कार्य भी अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर सकता है।
Udaipur
ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज़ कंट्रोल (GARC) ने जून 2026 की "चैंपियन इन एक्शन" के रूप में किया सम्मानित
Related stories
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…
Zee Cinema takes the nation on a Border 2 journey ahead of movie’s World Television Premiere this Independence Day
Mumbai: This Independence Day, Zee Cinema is celebrating the spirit of the nation with Border 2, paying tribu…
From Rural Enterprises to Digital Mines: Hindustan Zinc Celebrates a New Face of Independence
Udaipur: As India celebrates its 80th Independence Day, Hindustan Zinc Limited (BSE: 500188 | NSE: HINDZINC),…