उदयपुर, 14 अगस्त। युवाओं में नेतृत्व क्षमता को निखारने, व्यक्तित्व विकास को गति देने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रथम आवासीय दो दिवसीय रोटरी मल्टी डिस्ट्रिक्ट यूथ लीडरशिप अवार्ड (त्ल्स्।) का शुक्रवार को उदयपुर में भव्य शुभारंभ हुआ।
रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या द्वारा आयोजित इस युवा महाकुंभ में देश के 7 राज्यों से करीब 300 स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।शुभ मंगल गार्डन में प्रातः आयोजित उद्घाटन समारोह में उदयपुर शहर के 15 इंटरैक्ट क्लबों तथा राज्य के 10 रोटरैक्ट क्लबों की संयुक्त इंस्टॉलेशन सेरेमनी भी हुई।
कार्यक्रम में युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।29 वर्षों में 28 लाख किलोमीटर की यात्रा, 2800 से अधिक कार्यशालाएंेप्रथम सत्र के जाने-माने प्रेरक वक्ता अरुण ऋषि सर्गीय ने युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि 29 वर्ष पूर्व उन्होंने व्यावसायिक जीवन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर युवाओं एवं समाज को बेहतर और सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाने का संकल्प लिया।
इस दौरान वे देश-दुनिया में करीब 28 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं तथा 2800 से अधिक प्रेरणादायक कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं।ऐश्वर्या सिंह ने संभाली युवा नेतृत्व की जिम्मेदारीकार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डिस्ट्रिक्ट 3056 की रोटरैक्ट प्रतिनिधि (क्त्त्) ऐश्वर्या सिंह एवं 15 सदस्यीय डिस्ट्रिक्ट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह रहा।
रोटरैक्ट, रोटरी इंटरनेशनल की युवा इकाई है।क्त्त् ऐश्वर्या सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन और परिश्रम को जीवन का मूलमंत्र बनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने कौशल में निरंतर वृद्धि करते हुए व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए।
लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत के बल पर युवा न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।‘ट्रेन 18’ से ‘वंदे भारत’ तक का रोमांचक सफरदिन के सत्र में मुख्य वक्ता भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ यानी ‘ट्रेन 18’ प्रोजेक्ट के प्रणेता डॉ. सुधांशु मणि ने युवाओं से संवाद किया।
उन्होंने ट्रेन 18 को कॉन्सेप्ट से लेकर डिलीवरी तक पहुंचाने के अपने अनूठे सफर और अनुभवों को साझा किया।
उनके अनुभवों ने युवाओं को नवाचार, आत्मविश्वास और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी।सकारात्मक सोच से ही होगा समाज का समग्र विकासविशेष वक्ता राजस्थान पत्रिका, उदयपुर के संपादकीय प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दिए बिना समग्र विकास की कल्पना कठिन है।दो दिवसीय रायला में युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक एवं कौशल-विकास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजन युवाओं को बेहतर नेतृत्वकर्ता बनाने के साथ समाज और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।