उदयपुर | अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, उदयपुर खण्ड, प्रताप नगर के अंतर्गत क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी कार्यालय, उप रजिस्ट्रार कार्यालय, विशेष लेखा परीक्षक कार्यालय में मंगलवार 9 जून को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रोटोकॉल से योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक रजिस्ट्रार श्रीमती गुंजन चौबे ने भागदौड़ और तनाव पूर्ण जीवन में स्वयं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहकारी समितियों के सभी कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग और हार्टफुलनेस ध्यान का लाभ उठाया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक डॉ सुबोध शर्मा, श्रीमति आशा शर्मा व योग प्रशिक्षक श्रीमति अलका ने ध्यान और योग सत्रों का संचालन किया। श्री कौटिल्य भट्ट, विशेष लेखा परीक्षक सहकारिता विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में बुधवार 10 जून को सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार कार्यालय शास्त्री सर्कल उदयपुर के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने महा प्रबंधक डॉ प्रमोद कुमार के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल अनुसार हार्टफुलनेस ध्यान का लाभ उठाया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस समन्वयक एवं योग प्रशिक्षक डॉ राकेश दशोरा और श्रीमति आशा शर्मा ने ध्यान और योग सत्रों का संचालन किया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों ने हार्टफुलनेस ध्यान की सरल विधि से मानसिक संतुलन, शांति, फोकस्ड माइंड और स्वास्थ्य के लिए शारीरिक योग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस अभ्यासी एवं निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
Udaipur
सहकारी समितियां उदयपुर खण्ड कार्यालय और उपभोक्ता भंडार में आयोजित किया योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान
Related stories
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…
Zee Cinema takes the nation on a Border 2 journey ahead of movie’s World Television Premiere this Independence Day
Mumbai: This Independence Day, Zee Cinema is celebrating the spirit of the nation with Border 2, paying tribu…
From Rural Enterprises to Digital Mines: Hindustan Zinc Celebrates a New Face of Independence
Udaipur: As India celebrates its 80th Independence Day, Hindustan Zinc Limited (BSE: 500188 | NSE: HINDZINC),…