उदयपुर | मेवाड़ के यशस्वी प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान कार्यकारिणी बैठक महासचिव डॉक्टर राजेंद्रनाथ पुरोहित के आवास पर आयोजित हुई। अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से ठाकुर अमरचंद बड़वा की 305 वीं जन्म जयंती समारोह का शुभारंभ 'विजय दिवस' मनाते हुए 19 जुलाई से करने का निर्णय लिया गया। माणिक्य लाल वर्मा पार्क (दूध तलाई) पर नगर निगम द्वारा प्रदर्शित पट्टिका विजय दिवस से संबंधित है अतः यह कार्यक्रम यहां आयोजित होगा। बड़वा चौराहे की घोषणा से पूर्व वाहन रैली यही से निकली जाती रही।
अमरचंद बड़वा के जन्मदिन 30 जुलाई को प्रातः 8:00 अशोका पैलेस के सामने प्रस्तावित ठाकुर अमर चंद बड़वा चौराहे से वाहन रैली गंगू कुंड पहुंचेगी जहां उनकी छतरी पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन होगा।
31 जुलाई को जनार्दन राय नगर विद्यापीठ स्थित ठाकुर अमरचंद बड़वा शोध पीठ के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके सूत्रधार डॉ कुल शेखर व्यास और डॉ मनीष श्रीमाली रहेंगे।
शनिवार 1 अगस्त को गायत्री शक्ति पीठ सर्वऋतु विलास में हवन
रविवार 2 अगस्त को सिटी स्टेशन के सामने तोप माता बुर्ज पर 'सेनापति को सैनिक सलाम' कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक संगठन सचिव जय किशन चौबे रहेंगे।
मीटिंग में डॉ अनिल शर्मा, डॉ रमाकांत शर्मा, राजेंद्र नाथ पुरोहित, डॉ विमल शर्मा, श्रीमती दुर्गेश पुरोहित, जयकिशन चौबे, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Source: