उदयपुर | विज्ञान समिति सदस्यों ने आज एक विशेष आयोजन कर अपने महासचिव डॉ आर के गर्ग का जीवन के 80 वर्ष पूर्ण करने पर माला पगड़ी शाल स्मृति चिन्ह से विशेष सम्मान कर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की।
मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि गीत, कविता, संस्मरण आदि सुनते हुए सदस्यों ने डॉ गर्ग के सामाज समर्पित जीवन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
भावाभिव्यक्ति करने वालों में एल एल धाकड़, आर के खोखावत , के एल तोतावत, डॉ विमल शर्मा , डॉ गजेंद्र लोढ़ा , प्रकाश तातेड, गीता सिंह, शांति लाल भंडारी, एम पी जैन , आर के नेभनानी, डॉ बी एल चावत, अविनाश भटनागर, कुंदन लाल कोठारी .संचालन डॉ के पी तलेसरा ने किया व मुनिश गोयल ने अध्यक्षता तथा आभार व्यक्त किया।
Source: