उदयपुर | विज्ञान समिति कार्यकारिणी द्वारा आज अपने सभागार में डॉ लक्ष्मी लाल धाकड़ का उनकी साहित्यिक एवं सामाजिक उपलब्धियां के लिए भव्य नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल प्रमुख डॉक्टर कुंदन लाल कोठारी ने की।
मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि डॉ धाकड़ द्वारा कृषि विश्व विद्यालय, महावीर इंटरनेशनल , रोटरी इंटरनेशनल, विज्ञान समिति, तेरह पंत समाज सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं में दी गई अनुकरणीय सेवाओं के साथ साथ 5000 रंगीन फोटो से सुसज्जित वृहद ग्रंथ उदयपुर का वैभव के सृजन तथा उस पर 75 प्रलेख प्रकाशित करने का वक्ताओं ने विशेष उल्लेख किया। 
आज गीत, कविता, संस्मरण आदि सुनाने वालों में डॉ के एल कोठारी , डॉ आर के गर्ग, डॉ के पी तलेसरा, लक्ष्मण सिंह कर्णावट, डॉ बी एल चावत, डॉ के एल तोतावत, आर के नेभनानी, आर के चतुर , डॉ विमल शर्मा, प्रकाश तातेड, सुनिल गंग , डॉ राकेश दशोरा, बी एल खमेसरा, बी एल कूकड़ा , आर के खोखावत, वर्धमान मेहता, नरेंद्र जोशी प्रमुख रहे।
अपने उद्बोधन में डॉ धाकड़ ने कहा कि मेरे जीवन की सफलता की श्रेय आप सभी के प्राप्त  स्नेह , सहयोग और संबल को जाता है। आज इतने प्रबुद्ध जनों से सम्मान पाकर मैं अविभूत और ऋणी हो गया हूँ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ के पी तलेसरा ने किया।

Source: