उदयपुर | 'टाइम बैंक' उदयपुर चैप्टर (हिरण मगरी सेंक्टर 5 से 9 क्षेत्र समूह) की मासिक बैठक संजय नगर, सेक्टर 8 स्थित शिव मंदिर परिसर के अत्यंत सुंदर एवं हरे-भरे वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूह को और अधिक सक्रिय व कार्यशील बनाने के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए। प्रमोद आचार्य का नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया की इस क्षेत्र में निवासरत सभी वरिष्ठ एकल अथवा युगल दंपत्ति से संपर्क कर उनके मेडिकल आपातकालीन संपर्क सूत्र में टाइम बैंक एडमिन का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर का इन्द्राज करने से तुरंत सहायता की जा सकेगी।
सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि आगामी बैठकों में निकट रह रहे सदस्य आपसी संपर्क कर साथ आने जाने का प्रयास करें इससे आपसी विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूती से विकसित होगा तथा आवश्यकता पड़ने पर हम निसंकोच एक-दूसरे की सेवा ले और दे सकेंगे।
अंत में, समूह के एडमिन नरेंद्र माथुर ने उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का उनकी गरिमामयी उपस्थिति व सार्थक योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
Source: