उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय, उदयपुर से दी विजन एकैडमी यूनिट आफ आर एम वी उदयपुर की गाइडर शिप्रा चतुर्वेदी एवं फ्लाक लीडर राक वुड्स हाॅयर स्कूल बड़गांव की दीपिका वाधवानी ने सत्र 2025-26 में आयोजित हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता पूर्ण कर सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुई।
सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर व सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिविर का आयोजन डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर, पुष्कर घाटी, अजमेर, राजस्थान में 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक किया गया था। जिला प्रशिक्षण आयुक्त उदयपुर अंजना शर्मा ने बताया कि अध्यापिका के लिए यह सर्वोच्च अवार्ड है जिसके लिए गाइड को राष्ट्रपति अवार्ड तक पहुंचने में बहुत ही सहायता करता है एवं स्वयं की भी योग्यता वृद्धि करता है।
Source: