उदयपुर  |  ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने यू डी ए आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना से भेंट कर बताया कि 30 जुलाई को ठाकुर अमर चन्द बड़वा की 305वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में  बड़वा चौराहे पर बड़वा जी के आदमकद चित्र पर पुष्पांजलि  कार्यक्रम आयोजित होना है जो कि तत्कालीन यू आई टी द्वारा 2018 में चौराहे की घोषणा के पश्चात से प्रति वर्ष आयोजित होता आया है।
अपने ज्ञापन में संस्थान ने अनुरोध किया है कि निर्माणाधीन बड़वा चौराहे को इस तरह सुव्यवस्थित कराया जाय कि यह कार्यक्रम सुचारू रूप से किया जा सके। ज्ञापन का संज्ञान लेते आयुक्त महोदय ने अधीनस्थ को त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय को ठाकुर अमर चंद बड़वा पर प्रकाशित प्रथम प्रामाणिक पुस्तक के प्रति भेंट की गई।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा, संगठन सचिव जय किशन चौबे, महासचिव डॉ राजेन्द्र नाथ पुरोहित, डॉ रमाकांत शर्मा सहित ज्ञापन हस्ताक्षरकरता पूर्व कुल पति डॉ उमाशंकर शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा शामिल रहे

Source: