"बचपन के संस्कार जीवन भर काम आते हैं ।" आज यहां पंडित खेमराज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आयड, आयड संग्रहालय के सामने ,मेंन रोड पर जल मित्र डॉक्टर पी सी जैन ने कही। पहले इन जल मॉनिटर को श्री हस्तीमल बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए गए वर्षा जल संरक्षण संयंत्र के पास ले जाकर डॉक्टर जैन ने यह रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कैसे काम करता है यह समझाया एवं इन जल मॉनिटर को इसे ऑपरेट करना बताया। उसके बाद एक क्लास रूम में अपने अलग-अलग वीडियो द्वारा जल मॉनिटर के क्या-क्या कार्य हैं यह बताया। "आज नहीं तो कल जाएगा जल बिन जीवन जल जाएगा, जल हीअमृत है।"गीत सबने मिलकर गाया। इस हेतु नारियल जो उन छात्रों को बांटे गए उनके छिलके गमले में लगे पेड़ के चारों ओर सुंदरता से बिछाते हुए बताया कि इससे डाला गया पानी जल्दी नहीं उड़ेगा, अर्थात जल बचत होगी। राख और नींबू से बने बर्तन साफ करने वाला साबुन वितरित करते हुए इससे जल अधिक प्रदूषित नहीं होता और पेड़ पौधे मैं यह पानी काम आ सकता है।
इसके बाद इन जल मॉनिटर ने अपनी अपनी कक्षा में जाकर छात्रों को आज जो जल जानकारी मिली उसे हर कक्षा के छात्रों को बताया।
स्कूल में उपस्थित सभी अध्यापकों को भी इस रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को कैसे ऑपरेट करते हैं यह प्रत्यक्ष उनसे करवाया।
सभी जल मॉनिटर को नारियल एवं बर्तन साफ करने वाला साबुन वितरित किया गया।
खुश पालीवाल, बारिया कार्तिक, मयूरी सूर्यवंशी, डॉली साहू, कमलेश, मोहम्मद अनस जल मॉनिटर बने।
प्रधानाध्यापक मंजू पोकरना ने धन्यवाद ज्ञापित किया जल मॉनिटर प्रभारी ने अनीता दुदानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Source: