उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई युवा चैप्टर की ओर से आज क्वांटा लैब्स प्रा. लि. में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक क्वांटा लैब्स प्रा. लि., सेलिब्रेशन मॉल के पीछे, भुवाणा, उदयपुर में आयोजित होगी, जिसमें बीसीआई के सदस्य सहभागिता करेंगे।
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई युवा द्वारा नियमित रूप से वर्कप्लेस विजिट आयोजित किए जाते हैं, ताकि सदस्यों को विभिन्न उद्योगों की कार्यप्रणाली, बिजनेस मॉडल, प्रोफेशनल वर्क कल्चर और एंटरप्रेन्योरशिप को नजदीक से समझने का अवसर मिल सके। इसी क्रम में आज बीसीआई युवा प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल के वर्कप्लेस क्वांटा लैब्स प्रा. लि. का भ्रमण किया जाएगा।
बीसीआई युवा प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान प्रतिभागियों को क्वांटा लैब्स की कार्यप्रणाली, टीम मैनेजमेंट, इनोवेशन, बिजनेस ऑपरेशन्स और ग्रोथ स्ट्रेटेजी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही इंटरएक्टिव डिस्कशन एवं नेटवर्किंग सेशन के माध्यम से सदस्यों को अनुभव साझा करने, नए बिजनेस आइडियाज़ पर चर्चा करने तथा एक-दूसरे से सीखने का अवसर भी मिलेगा।
Source: