आज यहां सुंदरवास स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में पांचवी से लगाकर दसवीं तक के चयनित 10 छात्र-छात्राओं को मित्र जल मित्र एवं भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति प्रभारी ने "जल जानकर" नियुक्त किया। अपने वीडियो प्रेजेंटेशन से दैनिक जीवन में सुबह से शाम तक जल का उपयोग सीमित कैसे करें और वर्षा काल में छत पर गिरने वाले वर्षा जल को हैंडपंप, ट्यूबवेल, कुआ बावड़ी में सरल तकनीक से रिचार्ज कैसे करें यह बताया। राख और नींबू से बने बर्तन धोने के साबुन को वितरित करते हुए कहा कि इससे जल कम प्रदूषित होता है इसलिए इस घर-घर में उपयोग में लेना चाहिए। "पानी बना नहीं सकते केवल बचा सकते हैं।" इसी लक्ष्य से सभी को जल उपयोग करने के लिए यह "जल जानकार" समय-समय पर विद्यालय एवं अपने निवास स्थान के आसपास यह जानकारी देते रहेंगे। हर माह इस हेतु डॉक्टर पी सी जैन इन जल जानकार के साथ एक मीटिंग आयोजित करेंगे ताकि इन्हें सतत प्रशिक्षण मिलता रहे। प्रियांशी शेखावत , आशा नूर , सुहाना जाट , खुशबू मेघवाल , माही प्रजापत , पारुल सालवी , ईतिका रावत, परिधि वैष्णव , प्रिंस राज अहीर , निहारिका , दक्ष लोहार , धारा लोहार "जल जानकार" चयनित हुए । कार्यक्रम संचालन श्रीमती अनीता गुप्ता एवं स्वागत प्रधानाचार्य सुनीता पालीवाल ने किया।
Source: