पिछले दो माह से प्रारंभ जल "जानकारी एवं नशा जानकारी" हेतु 19 स्कूलों में प्रारंभ किए गए अभियान का दूसरा सत्र 8 सितंबर को रॉयल अकैडमी स्कूल, प्रताप नगर एवं आज 10 सितंबर को गांधी बाल निकेतन स्कूल खेमपुरा में आयोजित किया गया।

रॉयल एकेडमी स्कूल में चयनित विद्यार्थियों को जल संरक्षण हेतु पिछले माह दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली गई। सतत चलने वाले इस प्रशिक्षण में जल नारे बताए गए जो स्कूल में बराबर गाये जा रहे हैं।

इस बार तंबाकू के नशे को कैसे पहचाने इसकी जानकारी भी दी गई। आगे महीने भर चलने हेतु एक जल गीत की प्रैक्टिस भी कराई गई।

श्रीमती शीतल अभियान प्रभारी ने डॉक्टर पी सी जैन को धन्यवाद एवं डॉ मंजू शर्मा प्रिंसिपल ने स्वागत किया।

गांधी बाल विद्या मंदिर में भी पिछले माह बताई गई जानकारी के बारे में पूछा गया। "जल ही जीवन है" इस गीत की प्रैक्टिस कराई गई।

सभी विद्यार्थियों को नारियल वितरण किया गया ताकि वे अपने-अपने घर जाकर इसके छिलके गमले के पौधे के चारों ओर बिछा देवे जिससे उनमें पानी कम डालना पड़ेगा और पानी उड़ेगा नहीं साथ ही सड़ने पर यह खाद बन जाएगा।

इस नारियल का प्रसाद अपने-अपने आस पड़ोस में जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए वितरित किया जाएगा। प्रिंसिपल दिनेश शर्मा ने जल मित्र डॉक्टर पी सी जैन का इस अभियान हेतु आभार प्रकट किया।