उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुभ मंगल रिसोर्ट, उदयपुर में ‘इंटरैक्ट रायला’ का भव्य शुभारंभ एवं संयुक्त संस्थापन समारोह आयोजित होगा।

समारोह में उदयपुर एवं आसपास के 15 से अधिक विद्यालयों के इंटरैक्ट क्लबों का संयुक्त संस्थापन किया जाएगा।डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट वाइस चेयर रोटेरियन शमील शेख ने बताया कि कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन निर्मल सिंघवी इंटरैक्ट क्लब सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

जयपुर से डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट चेयर रोटेरियन शिल्पा बेंद्रे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

उनके द्वारा क्लब सदस्यों को इंटरैक्ट पिन एवं सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।समारोह में द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीएसएस कालीवास, सेंट जॉर्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पायनियर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोहरा यूथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जॉन नोबेल पब्लिक स्कूल, ए-वन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल, एमजीजीएस पहाड़ा, द विजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं पीएम श्री मोतीलाल तेजावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोलियारी सहित अन्य विद्यालयों के इंटरैक्ट क्लब भाग लेंगे।आयोजकों ने बताया कि ‘इंटरैक्ट रायला’ के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

समारोह युवाओं को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करने और उन्हें नेतृत्व के नए अवसर उपलब्ध कराने का मंच बनेगा।