उदयपुर। सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार सुबह बहादुरेश्वर महादेव एवं पीपलेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में भक्ति से ओतप्रोत दूसरी कांवड़ यात्रा निकाली गई।
सुबह 7 बजे बहादुरेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए गंगू कुंड पहुंचे।
यहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और कांवड़ लेकर वापस मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विशेष जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
अंत में सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया।