उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन ने बुधवार को वार्ड 8 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी शमा परवीन, तौकिर मोहम्मद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महासचिव, फारुख मंसूरी,फरीद खान पूर्व पार्षद प्रत्याशी, आजाद शैख, रणजीत दिगपाल अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष,शायदा आपा, पूर्व पार्षद लोकेन्द्र कोठारी, बलवीर दिगपाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहर विधायक ताराचंद जैन का फारुख मंसूरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस पूर्व वार्ड में रैली निकाली गई।
Source: other