उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने मंच के विस्तार के क्रम में उदयपुर के एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को उदयपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवाड़ी की अनुशंसा पर किया गया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार पंडित को संपूर्ण उदयपुर जिले में मंच के सदस्य बनाने तथा जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण उदयपुर जिला रहेगा।

एडवोकेट पंडित का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। मंच पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उदयपुर जिले में संगठन का विस्तार होगा और मंच की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।