उदयपुर | विज्ञान समित के दर्शन विज्ञान प्रकोष्ठ की हर तृतीय शनिवार वार्ता के अंतर्गत 12 सितम्बर को 11.00 बजे प्रोफेसर विमल शर्मा का "अध्यात्म एवं स्वास्थ्य के संदर्भ में आधुनिक मान्यताएँ " पर व्याख्यान आयोजित होगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ संयोजक प्रो पारस मल अग्रवाल ने बताया कि प्रो विमल शर्मा स्पिरिचुअल हीलिंग में विगत 20 वर्षों से सक्रिय है । प्रो शर्मा की अपने अध्ययन व अनुभव के आधार पर मान्यता है कि मानव जीवन के जनित हर समस्या मसलन स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्ते, आर्थिक आदि का आध्यात्म एवं मानसिक बल द्वारा निदान संभव है। उपस्थित सभी सदस्यों को इन सरल एवं सुगम विधियों द्वारा सुख समृद्ध जीवन दर्शन से अवगत कराया जाएगा।