उदयपुर श्री कृष्णा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक संदीप यादव तथा राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव द्वारा उदयपुर राजस्थान के उमा प्रताप को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उमा प्रताप सिंह इससे पूर्व राजस्थान समाजवादी पार्टी में प्रदेश महासचिव के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उदयपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ-साथ वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

इस अवसर पर उमा प्रताप सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित, युवाओं के सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। यह जानकारी दिनेश कुमार यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष ने दी।