उदयपुर। उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति के चुनाव सोमवार को 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में संपन्न हुए।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कमल गुर्जर को समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।चुनाव में सुरेश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. नरेश बंदवाल को महासचिव निर्वाचित किया गया।

चुनाव के दौरान समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन की एकजुटता और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।चुनाव संयोजक महेंद्र तलेसरा ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव अधिकारी धर्मेश नवलखा एवं तुलसी राम माली की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।इस अवसर पर समिति के मेंटोर एवं मार्गदर्शक विपिन मारवाड़ी एवं नारायण गुर्जर भी उपस्थित रहे।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।चुनाव संयोजक महेंद्र तलेसरा ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि समिति की एकजुटता, आपसी सहयोग एवं सकारात्मक सोच से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।अशोका ग्रीन में आयोजित इस चुनाव कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।