भारत विकास परिषद् सुभाष शाखा उदयपुर ने बताया की उदयपुर, प्रतापगढ़, निम्बाहेडा, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़ भारत विकास परिषद् राजस्थान दक्षिण प्रांत ने 31अगस्त 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई *भारत को जानो* अखिल भारतीय लिखित परीक्षा में लगातार दूसरी बार पूरे राजस्थान में सर्वाधिक छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित कर रेकॉर्ड कायम किया हे।
प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा ने बताया कि राजस्थान दक्षिण प्रांत ने पूरे राजस्थान में सम्मिलित 6.07लाख परीक्षार्थियों में से एक लाख 84 हजार 757 की सर्वाधिक भागीदारी निभाई।
इसमें डूंगरपुर जिले की 9शाखाओं में53490 चितौड़गढ़ जिले की 5शाखाओं ने41553 बांसवाड़ा जिले की पांच शाखाओं ने 38124, प्रतापगढ़ जिले की दो शाखाओं ने 29209 उदयपुर जिले की 9 शाखाओं ने 22381छात्रों की महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोसी ने बताया कि यह प्रतियोगिता कनिष्ठ (कक्षा 6 से 8) एवं वरिष्ठ (कक्षा 9 से 12) वर्गों में चार स्तरों पर आयोजित होती है।
शाखा स्तर से प्रारंभ होकर प्रतिभागी प्रांत, क्षेत्रीय एवं अंततः राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचते हैं। प्रांत और क्षेत्र स्तर पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्प्यूटर तकनीक आधारित रोचक प्रश्नमंच के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
प्रांत की 35 मे से 31शाखाओं ने अपनी अपनी शाखाओं में लगभग एक माह तक विद्यालयों से सतत संपर्क कर इस राष्ट्रीय प्रकल्प का आयोजन उत्साहपूर्वक 789विद्यालयों नेकिया जिसके फलस्वरूप 67161छात्र कक्षा 6से 8में और117596छात्र कक्षा 9से 12के सीनियर वर्ग में सम्मलित हुए।
प्रांतीय संस्कार संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि राजस्थान दक्षिण प्रांत की 6शाखाएं पूरे राजस्थान की 229शाखाओं में प्रथम 10शाखाओं में सर्वाधिक भागीदारी में शुमार की गई जिसमें प्रतापगढ़ शाखा पूरे राजस्थान में दौसा के बाद 22251छात्रों कीभागीदारी के साथ दूसरे, सागवाड़ा 18117की भागीदारी से चौथे ,चित्तौड़गढ़ 16249 के साथ पांचवें ,सिमलवाड़ा 16194 की भागीदारी से छठे माही बांसवाड़ा 14827 की भागीदारी से 8 वे बांसवाड़ा शाखा 14163 की भागीदारी से 9वे और निम्बाहेड़ा शाखा 12245 की भागीदारी से पूरे राजस्थान में 11 वे स्थान पर रही।
प्रांत की कपासन शाखा ने 7804 छात्रों के साथ 17 वे छोटीसादडी शाखा में 6808 छात्रों के साथ 19 वे, परतापुर ने 6398 के साथ 22 वे , सुभाष शाखा उदयपुर ने 6316छात्रों को के साथ 24 वे, आसपुर शाखा ने 5425 के साथ 27 वे डूंगरपुर शाखा ने 5191 के साथ 31वे बोहेडा ने 4957 के साथ 33वे, मेवाड़ उदयपुर ने 4615 छात्रों की भागीदारी से 38वे, ऋषभदेव शाखा ने 4277 छात्रों की भागीदारी के साथ 42 वे और खेरवाड़ा ने 3995 के साथ 46 वे, साबला ने 3336 छात्रों की भागीदारी के साथ 54 वे स्थान को हासिल किया प्रांत की घाटा का गाँव ने 1782, उदय शाखा ने 1738 चितरी शाखा ने 1545 की भागीदारी के साथ पूरे राजस्थान के प्रथम 100 में अपना नाम रोशन किया हे।
*सुभाष शाखा, उदयपुर* के शाखा अध्यक्ष इंजी. रणजीत लाल जैन ने बताया कि उदयपुर शाखा ने उदयपुर शहर, कोटड़ा, देवला, टांक, काया के 23 सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन कराया था इसमें *सुभाष शाखा पूरे राजस्थान में 24 स्थान पर रही* इस कार्य में अध्यक्ष इंजी. रणजीत लाल जैन, सचिव शोभा लाल दशोरा, डॉ. पी. सी. जैन, डॉ.नागेंद्र प्रसाद शर्मा, निर्मल मादावत, संयोजक संस्कार प्रवीण मेहता, भजन लाल गोयल, करण मल जारोली, रमेश चंद्र मेहता,लाल चंद जैन, तृप्त।
चावला, डॉ. मंजू जैन, चंद्र प्रकाश दोशी, कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह बाबेल, आशा भेरविया सभी ने विद्यालयों से सतत् संपर्क किया तथा राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर द्वारा सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी सभी के सहयोग से सुभाष शाखा उदयपुर ने दूसरे वर्ष लगातार उदयपुर शहर में इतनी बड़ी भागीदारी प्रदान की हे।