उदयपुर। शहर के आयड़ स्थित गंगू कुंड से उबेश्वर जी मंदिर जाने वाली विशाल कांवड़ यात्रा का शक्तिनगर में व्यापार मंडल और शिव भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के शक्तिनगर पहुँचने पर व्यापार मंडल एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कांवड़ियों की अगवानी की।

शक्तिनगर व्यापार मंडल के महासचिव जितेन्द्र कालरा ने बताया कि लिबर्टी पेंट्स के बाहर कांवड़ियों और शिव भक्तों पर फूलों की जोरदार बौछार कर उनका अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और सेगारी,फल प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, वहीं गूंजते मधुर शिव भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।

आयोजन की सफलता के लिए गोवर्धन राठौड़, सुनील कालरा, कैलाश राठौड़, मुकेश माधवानी, अम्बालाल मोची, नरेन्द्र मुंडिया, ओम खटिक, हर्ष लिंजारा, यश पालीवाल, वैभव जैन, किशोर राजदेव, दीपक बिलोची, ईश्वर, ओमप्रकाश सिधवानी,कमल साहू,हर्ष , निखिल एवं अभय राठौर सहित कई गणमान्य व्यापारियों व शिव भक्तों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संभालकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संपन्न कराया।