उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप कुटुंब द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धरोहर नवलखा महल, गुलाब बाग में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्राचीन धरोहर की पृष्ठभूमि में वीर शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाना सभी के लिए एक अविस्मरणीय एवं गौरवमयी अनुभव रहा ।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगे के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक आयोजन किया गया । इसके पश्चात आयोजित फ्लैग मार्च ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया । जोश, उमंग और देशप्रेम से पूरा परिसर गूंज उठा ।

इस अवसर पर JSG कुटुंब के समस्त सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है ।

कुटुंब सदस्यों ने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा कि नवलखा महल केवल एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और वीर शहीदों के बलिदान की प्रेरणादायक गाथा को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है । प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार और बच्चों के साथ एक बार नवलखा महल अवश्य देखना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हमारे देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है । बच्चों को ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों तक ले जाने से उनमें देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी ।

“इतिहास को केवल किताबों में पढ़ना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे महसूस करना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।” इसी भावना के साथ JSG कुटुंब ने सभी परिवारों से नवलखा महल की ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक विरासत को देखने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित एवं गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई । सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को स्वतंत्रता दिवस का एक अनूठा, भावपूर्ण एवं यादगार आयोजन बताया ।

JSG कुटुंब के प्रतिनिधियों ने बताया कि मेवाड़ फेडरेशन में JSG कुटुंब को अभी मात्र डेढ़ वर्ष का समय हुआ है, लेकिन इतने कम समय में समूह ने सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यक्रमों और सदस्यों की एकजुटता के माध्यम से अपनी अलग एवं विशिष्ट पहचान बनाई है ।

उन्होंने कहा कि यह पहचान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे कुटुंब परिवार की एकजुटता, सकारात्मक सोच, समर्पण, सहयोग और सहभागिता का परिणाम है । भविष्य में भी समाजहित, राष्ट्रहित एवं सेवा के क्षेत्र में नए और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा ।

कार्यक्रम की सफलता के लिए JSG कुटुंब की ओर से सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया । साथ ही भविष्य के कार्यक्रमों को और बेहतर एवं नवीन बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए ।

शहीदों का सम्मान • इतिहास का ज्ञान • राष्ट्रप्रेम का संस्कार एक परिवार • एक सोच • एक पहचान — JSG कुटुंब एक परिवार • एक सोच • एक पहचान — JSG कुटुंब जय हिंद! जय भारत!